राजस्व खुफिया निदेशालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। निदेशालय ने करीब 8 किलो 300 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। निदेशालय की टीम पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में उनके पास से सोने के 72 बिस्किट मिले। हर बिस्किट का वजन 116 ग्राम था।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2026 10:23 अपराह्न
राजस्व खुफिया निदेशालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की बड़ी तस्करी का किया खुलासा