विदेश व्यापार महानिदेशालय ने आज ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से मूल प्रमाण-पत्र जारी करने और उसके सत्यापन के लिए ओपन एपीआई सुविधा शुरू की। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि यह सुविधा पात्र निर्यातकों और उनके सिस्टम के लिए उपलब्ध है। इसके जरिए निर्यातक अपने ईआरपी, अकाउंटिंग या अन्य कारोबारी सॉफ्टवेयर को सीधे डीजीएफटी की प्रणाली से जोड़ सकेंगे।
इससे निर्यातकों के सिस्टम से आवेदन का डेटा सीधे डीजीएफटी प्लेटफॉर्म पर भेजा जा सकेगा। इससे बार-बार डेटा भरने की जरूरत नहीं होगी, गलतियां कम होंगी और आवेदन प्रक्रिया तेज होगी। यह सुविधा प्राथमिकता वाले और गैर-प्राथमिकता वाले दोनों तरह के मूल प्रमाण-पत्र के लिए उपलब्ध है।