उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने आज रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का भी प्रदेश सरकार को निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं जांच करे या मामले को किसी केंद्रीय एजेंसी को भी सौंप सकती है।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 7:26 अपराह्न
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश