जुलाई 27, 2026 10:20 अपराह्न | Vidhan Sabha Secretariat officials

printer

डिजिटल इंडिया भाषिनी ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग ने आज हरियाणा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के लिए भाषा-प्रधान विधायी शासन को बढ़ावा देने के लिए एक बहुभाषी एआई कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में एआई-संचालित भाषा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया। इनका उद्देश्य विधायी प्रक्रियाओं को अधिक समावेशी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

    इस अवसर पर डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमिताभ नाग ने कहा कि भाषिनी का उद्देश्य एक भाषा-प्रधान डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण करना है। जिसमें प्रत्येक नागरिक अपनी सर्वोत्तम समझ वाली भाषा में डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग कर सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला