उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन कल से 20 सितंबर तक महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे मुंबई, लोनावला और पुणे में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति पुणे जिले के लोनावला में कैवल्यधाम के गोरधनदास सेक्सरिया योग और सांस्कृतिक संश्लेषण महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद, वे पुणे के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले पुणे महोत्सव में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 5:36 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार से 20 सितंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर