भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व खिलाड़ी बन गए है। मैंक्सिको में कल उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराया।
25 वर्षीय विश्व नंबर 10 आर्मी खिलाड़ी धीरज ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 20 नाकानिशी को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 6-5 से हरा दिया।
जयंता तालुकदार रिकर्व तीरंदाजी में पदक जीतने वाले अंतिम पुरुष तीरंदाज थे – उन्होंने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। जबकि डोला बनर्जी भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2007 में दुबई विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।