मई 25, 2026 5:19 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साई अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा समूह की अध्यक्ष शिल्पी साहू के साथ एनईपी 2020 के कार्यान्वयन पर चर्चा की

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा समूह की अध्यक्ष डॉ. शिल्पी साहू के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के कार्यान्वयन पर चर्चा की।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान ने बताया कि उन्होंने आधारभूत शिक्षा को मजबूत करने, शिक्षा को अधिक कौशल-उन्मुख बनाने और भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

उन्होंने छात्रों के लिए उभरते वैश्विक अवसरों के संदर्भ में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को सक्षम बनाने के महत्व पर भी चर्चा की।