राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर आज मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ राधा अष्टमी मनाई। उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र के अन्य हिस्सों में श्री राधा रानी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राधा रानी का जन्म बरसाने में हुआ था। राधा अष्टमी को पारंपरिक रूप से राधा रानी के आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु इस अवसर पर उपवास रखते हैं और राधा – कृष्ण की धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करते हैं।