सितम्बर 8, 2026 6:15 अपराह्न

printer

दूरसंचार विभाग ने डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के तहत संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी पर की कार्यवाही

दूरसंचार विभाग ने अपने डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के तहत 22 मई 2025 को शुभारंभ किए गए वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक -एफआरआई के माध्यम से 15 महीनों के भीतर संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी के 5000 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को सफलतापूलर्वक रोका है

एफआरआई एक बहुआयामी विश्लेषणात्मक ढांचा है, इसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों को साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए कार्रवाई योग्य, वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करना है।

संचार मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि उस पहल के निर्णायक विस्तार को दर्शाती है जिसने संचालन के पहले छह महीनों में 660 करोड़ रुपये के नुकसान को रोका था। यह डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी से नागरिकों की सुरक्षा में दूरसंचार खुफिया जानकारी की बढ़ती भूमिका और दूरसंचार, बैंकिंग, फिनटेक, प्रतिभूति, बीमा और कानून प्रवर्तन प्रणालियों में समन्वित कार्रवाई की ताकत को दर्शाता है।