जून 27, 2026 8:20 अपराह्न | Weather

printer

दिल्‍ली: अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजधानी दिल्‍ली में आज दिन के समय तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।