राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाताओं को गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचाने का अभियान आज से शुरू होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी 29 जुलाई तक हर घर जाकर प्रपत्र वितरित करेंगे और भरे हुए प्रपत्र भी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी ऑनलाइन प्रपत्र भर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर प्रपत्र जमा करने और बूथ स्तरीय अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की है।