अक्टूबर 9, 2026 2:11 अपराह्न

printer

विपक्ष के प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रास्ते बंद, पांच हजार से अधिक यात्रियों की ट्रेनें छूटीं

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंधों के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कें बंद होने से कल करीब पांच हजार यात्री स्‍टेशन तक नहीं पहुंच सके।

प्रभावित यात्रियों में आई.आई.टी. जोधपुर के 56 छात्र भी शामिल थे, जो शाम चार बजे रवाना होने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस नहीं ले सके।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में आयोजित दोपहर के भोज के बाद विपक्षी सांसद और कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए राजघाट पर एकत्र हुए थे।

इलाके में लगाए गए यातायात प्रतिबंधों से रेलवे स्टेशन पहुंचने की कोशिश कर रहे हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला