अक्टूबर 10, 2026 7:09 अपराह्न

printer

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया

दिल्ली यातायात पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनज़र जंतर मंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात परामर्श जारी किया है। इस कारण आज सुबह 6:00 बजे से मौके की स्थिति के आधार पर राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बदलाव किए जा रहे है। स्थिति के अनुसार, शंकर रोड-वंदे मातरम मार्ग टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, लोधी रोड फ्लाईओवर और कनॉट प्लेस सहित कई प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रभावित है।

इसके अलावा, मदरसा टी-पॉइंट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और संसद मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी यातायात नियंत्रित किया जा रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया है। साथ ही यातायात की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखने की भी सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला