राष्ट्रीय राजधानी में व्यापारियों, दुकानदारों और बाजार में कार्यरत लोगों ने नई दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण व्यापार को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।
नई दिल्ली व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने मीडिया से कहा कि नवरात्रि से होली तक त्योहार का मौसम व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान व्यापारी अग्रिम खरीद में भारी निवेश कर चुके होते हैं। उन्होंने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से ग्राहकों की संख्या और बिक्री प्रभावित हो रही है।
विकास मार्ग व्यापारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों के कारण दिल्ली में दैनिक जीवन और व्यावसायिक गतिविधियां लगातार बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों के कारण ग्राहक बाजारों में आने से कतरा रहे हैं।