अगस्त 14, 2026 5:42 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने 109 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 106 किलोग्राम मादक पदार्थ किए बरामद

दिल्ली पुलिस की विषेश इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय मादक प्रदार्थ की आपूर्ती करने वाले चार नेपाली नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक मुख्य आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आरोपी मादक प्रदार्थ का सीमा पार से परिवहन, खरीद, स्टोरेज और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में वितरण करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपिंयो के पास से लगभग 106 किलोग्राम के मादक प्रदार्थ बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बजार में कीमत लगभग 109 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि नेपाल में मौजूद आपूर्तिकर्ता और स्थानीय वितरणकर्ता की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

    एक अन्‍य कार्रवाई में दिल्‍ली की साइबर पुलिस ने चीन से जुड़े ‘वर्क-फ़्रॉम-होम टास्क’ आधारित धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें अकाउंट सप्लायर, अकाउंट ऑपरेटर, एजेंट और अकाउंट होल्डर शामिल हैं।

    पुलिस ने बताया कि यह गिरोह टेलीग्राम के ज़रिए चीन में बैठे साइबर ठगों को ‘म्यूल’ बैंक अकाउंट सप्लाई और साइबर धोखाधड़ी से मिले पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अभी तक वर्क-फ़्रॉम-होम टास्क’ आधारित धोखाधड़ी में 12 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 बैंक पासबुक, 5 सिम कार्ड, 6 मोबाइल फ़ोन और एक रिकॉर्ड रजिस्टर बरामद किया है।