अप्रैल 18, 2026 7:26 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इसके अलावा, 4 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थ थाईलैंड से लाकर, दिल्‍ली सहित कई स्‍थानों में सप्लाई करते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला