अप्रैल 18, 2026 7:25 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को अधिक मुनाफे का लालच देकर कई किश्तों में लगभग 33 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर करने के लिए उकसाया। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से गिरफ्तार कर उनके पास से 3 मोबाइल फोन तथा 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला