अक्टूबर 1, 2026 11:16 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में सितंबर का औसत AQI पांच वर्षों में सबसे कम, 102 दर्ज

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्‍ता में पिछले पांच वर्ष में सितंबर में इस वर्ष वायु गुणवत्‍ता सूचकांक-ए.क्‍यू.आई. घटकर 102 पर आ गया है। 
 
आंकड़ों के अनुसार सिर्फ सितंबर माह में ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की हवा भी बेहतर रही है। जनवरी से सितंबर की अवधि में इस वर्ष में 194 दिन ऐसे रहे जब दैनिक औसत एक्यूआई 200 से कम रहा। 
 
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि दिल्ली-एन.सी.आर. में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम जारी है और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला