जुलाई 24, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कारणों से आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की है। इन स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, झंडेवालान, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।