अगस्त 26, 2026 1:51 अपराह्न

printer

दिल्ली चिकित्‍सा संघ ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

दिल्ली चिकित्‍सा संघ ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू-एच1एन1 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। अब तक इसके 2,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 
 
दिल्ली चिकित्‍सा संघ दिल्ली में इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और इस संक्रमण से होने वाली बीमारी और मौतों की निगरानी कर रही है। इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए  लोगों से सतर्क रहने और बचाव के ज़रूरी उपाय अपनाने की अपील की है। लोगों को सलाह दी है कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें, साफ-सफाई बनाए रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और इन्फ्लूएंजा के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।
 
संक्रमण से बचने के लिए खांसते या छींकते समय अपना मुंह और नाक रूमाल या टिश्यू से ढकें। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। बिना धुले हाथों से अपनी आँख, नाक और मुंह को छूने से बचें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
 
इसके अलावा, पर्याप्त आराम करें और अच्छी नींद लें और खूब तरल पदार्थ पिएं और पौष्टिक भोजन करें। दोबारा इस्तेमाल होने वाले रूमाल को ठीक से साफ़ करें और इस्तेमाल किए गए टिश्यू को सुरक्षित रूप से फेंक दें। सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें। फ्लू के लक्षण होने पर वायरस को फैलने से रोकने के लिए एन95 मास्क पहनें। 
 
 दिल्ली चिकित्‍सा संघ के अनुसार, दिल्ली सरकार ने इन्फ्लूएंजा के मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों को तैयार रखने का निर्देश दिया है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला