अप्रैल 26, 2026 8:48 अपराह्न

printer

दिल्ली उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बंगला साहिब गुरुद्वारा में 20वें ‘राग दरबार’ में हुए शामिल

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू आज बंगला साहिब गुरुद्वारा में आयोजित 20वें ‘राग दरबार’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि गहरे रागों में गाई गई गुरबानी की दिव्य गूंज ने मन में असीम शांति का अनुभव कराया, और हमारी परंपराओं की गहरी आध्यात्मिक जड़ों की एक सुंदर याद दिलाई।

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सिख बंधु वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 303वीं जयंती के अवसर पर समारोह में शामिल हुए। सोशल मिडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी सिख इतिहास के महान योद्धा, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है, जो आज भी हमें प्रेरित करता है।