मई 19, 2026 1:44 अपराह्न

printer

दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के मामले में आप के नेताओं से जवाब मांगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति नवीन चावला और रविंदर दुडेजा की पीठ ने नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होगी।