दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को एआई के लिए तैयार करने की पहल शुरू की

दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को व्यवस्थित, भरोसेमंद और एआई के इस्तेमाल के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डेटा के बेहतर इस्तेमाल के जरिए दिल्ली में तथ्यों के आधार पर फैसले लेने, लोगों की जरूरत के अनुसार पहले से सेवाएं उपलब्ध कराने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने वाली सरकारी व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि एआई का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के योजना विभाग और एकस्टेप फाउंडेशन के बीच प्रशासनिक डेटा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। इसके अंतर्गत दोनों संस्थाएं दिल्ली के सरकारी डेटा को एआई के इस्तेमाल के लिए तैयार करने और एआई की मदद से नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने वाले विभिन्न उपयोग के मामलों पर मिलकर काम करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला