अप्रैल 14, 2026 8:58 अपराह्न

printer

दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पारिस्थितिकी संरक्षण का एक और उदाहरण: केंद्रीय भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर अर्थव्यवस्था की समृद्धि के साथ-साथ पारिस्थितिकी संरक्षण का एक और उदाहरण है।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन के साथ निर्मित वन्यजीव कॉरिडोर न केवल विकास के नए रास्ते खोलेगा बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा।