दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पुस्तिका सौंपी, जिसमें पिछले डेढ़ साल में दिल्ली में किए गए प्रमुख विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी पहलों का विवरण था।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन जन-सेवा के संकल्प को मजबूत करता है और ‘विकसित भारत’ के साथ कदम मिलाकर ‘विकसित दिल्ली’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।