सितम्बर 27, 2026 7:14 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग और देश की चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया। राजधानी में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की मंशा जनता को गुमराह करना और देश में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे लोगों का ध्यान देश और दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों और विपक्ष की अपनी नाकामियों से हटकर अनावश्यक विवादों की ओर चला जाए।

श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकारें जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म-6 को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मूल फॉर्म में बदलाव नहीं किया गया है। उन्‍होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से संबंधित घोषणा को अलग से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को चुनावी प्रक्रिया पर कोई आपत्ति है तो उसे निर्धारित संवैधानिक और कानूनी माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला