अगस्त 7, 2026 12:07 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए दिल्ली सरकार पर सीएजी की रिपोर्ट पेश करेंगी। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टैब्लिशमेंट्स (निरसन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे।
 
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी सदन में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (खुली पहुंच के लिए नियम और शर्तें) (द्वितीय संशोधन) विनियम, 2026 और दिल्ली शिक्षा संबंधी कठिनाइयों को दूर करने का आदेश, 2026 की प्रतियां पेश करेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला