उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एक दिन के आधिकारिक दौरे पर केरल पहुँचे। वे कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि माता अमृतानंदमयी का पूरा जीवन मानवता के प्रति प्रेम और सेवा के संदेश से परिपूर्ण रहा है।
उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के साथ मिलकर, नेपाल में बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए माता अमृतानंदमयी मठ की ओर से भारत में नेपाल के राजदूत सुरेंद्र थापा को 2 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद थीं। इनमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी शामिल थे।
उपराष्ट्रपति आज दोपहर तिरुवनंतपुरम जाएँगे, जहाँ वे बलरामपुरम में एस.यू.टी. अकादमी ऑफ मेडिकल साइंस के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।