मई 31, 2026 3:59 अपराह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सिंगापुर में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज सिंगापुर में अमरीकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पैट हैरिगन के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि इस बातचीत ने भारत-अमरीका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग विस्तार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।