अक्टूबर 10, 2026 7:57 अपराह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सोमवार करेंगे साइप्रस और ग्रीस का दौरा

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सोमवार से साइप्रस और ग्रीस का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग जैसे मुख्य क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 12 और 13 अक्टूबर को साइप्रस की यात्रा के दौरान श्री सिंह साइप्रस के रक्षा मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक करेंगे। इस यात्रा से विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग सशक्त होने की आशा है।

ग्रीस में रक्षा सचिव वरिष्ठ रक्षा और सैन्य नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस यात्रा का काफी महत्व है। भारत – यूरोपीय संघ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत अपने सहयोगियों के साथ रक्षा और सामरिक सहयोगों को और सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला