अक्टूबर 6, 2026 10:08 अपराह्न

printer

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने स्‍वदेशी हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म फ़्लाइट का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने आज स्‍वदेशी हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म फ़्लाइट का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण वायु सेना, सैन्य विमानयोग्यता और प्रमाणन केंद्र’, नागर विमानन महानिदेशालय, भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण और अन्य नागरिक प्राधिकरणों के साथ मिलकर किया गया। मंत्रालय ने बताया कि समुद्र तल से 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद, फ़्लाइट ने 30 मिनट से अधिक तक 20 किलोमीटर की ऊंचाई बनाए रखी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर टीम को बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक अहम पड़ाव है, जिसका उद्देश्‍य लंबे समय तक हवा में रहने वाला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप बनाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला