रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाए जाने का उद्देश्य युवा, शारीरिक रूप से फिट, तकनीकी रूप से लैस और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार सेना बनाना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्’होंने कहा कि चयन मानदंड पूरा करने वाले सभी इच्छुक अग्निवीरों को चार या छह साल की अपनी सेवा अवधि पूरी करने के बाद इससे नियमित सैनिक के रूप में आवेदन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप सेना को तैयार किया जा सकेगा।
News On AIR | नवम्बर 4, 2026 4:41 अपराह्न
अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाए जाने पर रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया