रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बसव जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी को जगद्गुरु महात्मा बसवेश्वर और विश्व के प्रति उनके योगदान को याद रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जगद्गुरु बसवेश्वर समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि बसवेश्वर की विरासत और उनके शाश्वत उपदेश लोगों को एक करुणामय, न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।