सितम्बर 6, 2026 4:44 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को तीन दिन के श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को तीन दिन के श्रीलंका दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान रक्षामंत्री श्रीलंका के नेताओं के साथ और कोलंबो में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। श्री सिंह रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे।

रक्षामंत्री का दौरा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। इसमें समुद्री और रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी वाले क्षेत्र शामिल हैं। भारत और श्रीलंका के बीच बढते सांस्कृतिक संबंध और कई तरह की साझेदारी है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला