मई 31, 2026 2:07 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स के साथ कल भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स कल नई दिल्ली में दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग मजबूत करने, साझा सैन्य अभियान चलाने तथा विकास और उत्पादन कार्य मिलकर करने के अवसरों सहित रक्षा उद्योग में सहयोग पर चर्चा होगी। मंत्रालय के अनुसार यह संवाद द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा रक्षा और सुरक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने में सहायक होगा।