अगस्त 22, 2026 10:33 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अहिंसा और शांति भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अहिंसा और शांति भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं और किसी को भी अहिंसा के इस मूल्य को इसकी कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा करना सरकार का सर्वोच्च दायित्व है।

श्री सिंह दिल्ली में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि जैन धर्म भारत की सभ्यता और संस्कृति का गौरव है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जैन परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में विदेशों से भगवान तीर्थंकर की 20 से अधिक चोरी हुई प्राचीन प्रतिमाओं को भारत वापस लाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला