रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इस्राएल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक, मेजर जनरल, सेवानिवृत्त, अमीर बराम से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्री बराम ने श्री राजनाथ सिंह को बताया कि इसाएल दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी में आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध है। बैठक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, भारत में इस्राएल के राजदूत रूवेन अजार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री अजार ने कहा कि इस्राएल और भारत संयुक्त परियोजनाएं बना रहे हैं, जिनसे द्विपक्षीय भागीदारी और मजबूत होगी।
फरवरी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इस्राएल यात्रा के दौरान श्री मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत में आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक भागीदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी थी। दोनों नेताओं ने भारत और इस्राएल के बीच सहयोग को और गति देने पर भी बातचीत की थी।