जून 9, 2026 11:53 पूर्वाह्न

printer

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप से मृतकों की संख्या 37 हुई

फिलीपींस में कल दक्षिणी क्षेत्र के तट के पास आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मृतकों की संख्या 37 हो गई है। भूकंप में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि चार लोग लापता हैं।
 
भूकंप का केंद्र फिलीपींस के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मिंडानाओ के तट से दूर था। भूकंप के कारण 20 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो गए, जिनमें से अधिकांश ने आपातकालीन राहत शिविरों में शरण ली। 
 
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला