वेनेज़ुएला में हाल ही में आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हजार 595 हो गई है। इस आपदा में 12 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 189 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
पिछले सप्ताह राजधानी काराकस के उत्तर में 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनसे व्यापक तबाही हुई। अधिकारियों के अनुसार, हजारों लोग अब भी लापता हैं और राहत तथा बचाव कार्य लगातार जारी है।