कांगो में इबोला महामारी से मरने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 4 हजार 881 दर्ज मामलों की पुष्टि हुई है। 211 लोगों की मौत हो चुकी है और 704 मरीज अस्पताल और आइसोलेशन केंद्रों में हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी विद्रोही संघर्ष, खराब सड़क और भुगतान विवादों के चलते काम बंद होने के कारण, महामारी से प्रभावित दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस महामारी की वजह बंडीबुग्यो वायरस है और अभी तक इसका कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।