वेनेजुएला में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हजार 342 हो गई है। 16 हजार 740 लोग घायल हैं और सत्रह हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि विस्थापित और पीड़ित लोगों की सहायता के लिए 80 अस्थायी शिविर स्थापित किए गये हैं। 24 जून को वेनेजुएला में 7 दशमलव 2 और 7 दशमलव 5 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 8:31 पूर्वाह्न
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,342 हुई