अमरीका के वाशिंगटन राज्य के लॉन्गव्यू शहर में पिछले मंगलवार को एक रासायनिक टैंक में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अभी तक नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पूरे सप्ताह खोज और बचाव अभियान जारी रहा, जिसमें बचाव दल ने संयंत्र के अंदर से मलबा हटाया और आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।
इस बीच खबरों में कहा गया है कि विस्फोट से हुआ प्रदूषण पास की कोलंबिया नदी तक पहुंच गया है। हालांकि, लॉन्गव्यू शहर की वायु गुणवत्ता या पेयजल आपूर्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सूचना नहीं मिली है।