साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स चार दिन की भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने और घनिष्ठ संबंध हैं। ये संबंध साझा मूल्यों और मजबूत जन-संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा भारत-साइप्रस साझेदारी की बढ़ती गति का परिचायक है।