राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि गुलवीर सिंह के शानदार प्रदर्शन ने भारत को पुरुषों की दस हजार मीटर स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक दिलाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और भविष्य में उन्हें और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि हरजिंदर का दृढ़ संकल्प और पुरुषों की 10 हजार मीटर स्पर्धा में भारत के पहले राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता के रूप में गुलवीर की ऐतिहासिक उपलब्धि अनगिनत खिलाडि़यों को प्रेरित करेगी।