अप्रैल 18, 2026 12:36 अपराह्न

printer

विश्व धरोहर दिवस पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील, ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने को कहा

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर नागरिकों से ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के दौरान उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से ऐतिहासिक स्थलों का सम्मान करने का भी आह्वान किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शेखावत ने कहा कि मंदिरों की दीवारें, प्राचीन किलों की नक्काशी और पीढ़ियों से चले आ रहे लोकगीत ही नागरिकों की सच्ची पहचान हैं।

ये दिन विश्व धरोहर स्थलों के महत्व और उनकी सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।