मई 28, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

आपदा का सामना कर रहे क्यूबा की विदेश मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता का अनुरोध

क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज परिला ने अपने देश में आपदा को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता का अनुरोध किया है। क्‍यूबा को अमरीका द्वारा लगाए गए ऊर्जा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल समर्थन का आग्रह किया। अमरीका द्वारा क्‍यूबा पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद तथा ऊर्जा और ईंधन की कमी को लेकर देश में तनाव लगातार बढ़ रहा है। क्‍यूबा के विदेशमंत्री ने परिषद में कहा कि उनका देश मानवीय आपदा का सामना कर रहा है इसलिए यह समय एकजुटता दिखाने का है।

अमरीकी प्रतिबंधों के कारण क्‍यूबा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। देश में भोजन, दवा और बिजली की कमी हो गई है। देश 22 घंटे या उससे अधिक समय तक बिजली कटौती से जूझ रहा है और स्थिति बेहद गंभीर है।