जून 16, 2026 9:11 अपराह्न | CSIR

printer

सीएसआईआर ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और बीएनडी समारोह का आयोजन किया

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-सीएसआईआर ने आज नई दिल्ली में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और भारतीय निर्देशक द्रव्‍य- बीएनडी विमोचन समारोह का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिक, उद्योग भागीदार, प्रौद्योगिकी अपनाने वाले और रणनीतिक हितधारक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उद्योग को सात प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण हुआ, दस बीएनडी का विमोचन हुआ और क्वांटम संवेदन अनुप्रयोग के लिए विकसित महत्वपूर्ण घटकों को डीआरडीओ को सौंपा गया।

इस अवसर पर सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलाइसेल्वी ने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए सीएसआईआर अनुसंधान की बढ़ती प्रासंगिकता को दर्शाती है।