केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सी.एस.आई.आर.) ने आज नई दिल्ली में स्वदेशी नेटवर्क सर्वे वाहन को रवाना किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह वाहन आधुनिक तकनीकों से लैस है। इसमें तेज गति से सड़क की जांच करने वाली लेजर तकनीक, अल्ट्रा एचडी कैमरे, जीपीएस, सड़क की खराबी पहचानने की प्रणाली और एआई आधारित डेटा विश्लेषण जैसी सुविधाएं हैं।
सी.एस.आई.आर.-सी.आर.आर.आई. के निदेशक डॉ. सी. रवि शेखर ने कहा कि यह वाहन बेहतर और टिकाऊ सड़क निर्माण में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की वैज्ञानिक जांच से रखरखाव लागत कम होगी और शहरी परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।