सितम्बर 5, 2026 7:53 अपराह्न

printer

सी.एस.आई.आर और सी.आर.आर.आई. ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर) और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सी.आर.आर.आई.) ने आज नई दिल्ली में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शहरी सड़कों को पक्‍का करने और हरियाली के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मानक ढांचे के कार्यान्वयन पर केंद्रित था।

मंत्रालय ने बताया कि व्यापक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सी.आर.आर.आई. के क्षेत्र विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के नेतृत्व में तकनीकी और क्षेत्र-स्तरीय योजना मॉड्यूल शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान, ढांचे की पृष्ठभूमि और सिद्धांत, कैरिजवे डिजाइन और डेटा प्रारूप, ट्रांजिट और गैर-मोटर चालित परिवहन के साथ-साथ सुरक्षा और अवसंरचना एकीकरण जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क की धूल को कम करने और दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वैज्ञानिक सड़क डिजाइन, पर्यावरणीय शमन और फुटपाथ निर्माण की मानक तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला