कोलंबो क्रिकेट टेस्ट में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे और अंतिम मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। आज श्रीलंका पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई। आज चौथे दिन श्रीलंका ने कल के स्कोर आठ विकेट पर 265 रन पर खेलना शुरू किया और केवल 25 रन ही बना सकी। हरफनमौला सोनल दिनुषा ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन और सारांश जैन ने दो विकेट लिए।
इससे पहले, भारत ने ध्रुव जुरैल और देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी की बदौलत 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी।
फिलहाल भारत दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। भारत को 2025-27 विश्व टैस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चौथा स्थान हासिल करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को स्थान मिला है।